katniLatestमध्यप्रदेश

गंदगी फैलाई तो खैर नहीं: कटनी में लागू हुआ अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026; कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त चेतावनी- होटल, अस्पताल व मैरिज गार्डन कराएं पंजीयन, सड़कों पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

कटनी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 सख्त: गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा स्पॉट फाइन, बल्क वेस्ट जनरेटर का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

गंदगी फैलाई तो खैर नहीं: कटनी में लागू हुआ अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026; कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त चेतावनी- होटल, अस्पताल व मैरिज गार्डन कराएं पंजीयन, सड़कों पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

कटनी : कटनी जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’ के विशेष प्रकोष्ठ की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों की अनदेखी या लापरवाही करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वायकर सहित स्वास्थ्य व नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

कचरे का 100% पृथक्करण (Segregation) अनिवार्य

कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि कचरा प्रबंधन को केवल सफाई व्यवस्था न समझें, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े दायित्व के रूप में लें।

 बल्क वेस्ट जनरेटर का पंजीयन और मौके पर जुर्माना (Spot Fine)

  1. पोर्टल पर मैंडेटरी रजिस्ट्रेशन: जिले के सभी होटल, अस्पताल, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, मॉल, मैरिज गार्डन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बड़े आवासीय परिसरों को ‘बल्क वेस्ट जनरेटर’ (BWG) के रूप में चिन्हित कर जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  2. स्पॉट फाइन की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़कों पर कचरा फेंकने या गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरीय निकाय नियमित रूप से स्पॉट फाइन (मौके पर जुर्माना) की कार्रवाई करेंगे।

  3. GVP पॉइंट्स का खात्मा: जिले के सभी कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) और सेनेटरी वेस्ट पॉइंट्स की मैपिंग कर उन्हें समयबद्ध अभियान चलाकर पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। गंदगी फैलाई तो खैर नहीं: कटनी में लागू हुआ अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026; कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त चेतावनी- होटल, अस्पताल व मैरिज गार्डन कराएं पंजीयन, सड़कों पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

“जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ कटनी”

कलेक्टर श्री तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय निकायों, उद्योगों, अस्पतालों और आम नागरिकों के सहयोग से ही ‘स्वच्छ कटनी’ का लक्ष्य हासिल होगा। इसके लिए वार्ड और स्थानीय स्तर पर जल्द ही स्वच्छता समितियों का गठन किया जाएगा।

Back to top button