katniमध्यप्रदेश

शासकीय कन्या महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शासकीय कन्या महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजि

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में सोमवार को प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता केरल से आईं नशा मुक्ति अभियान की राष्ट्रीय जागरूकता यात्रा पर निकलीं सुश्री शाइनी रहीं। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। अपने देशव्यापी अभियान के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहेगा, तभी वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। उन्होंने छात्राओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनएसएस एवं एनसीसी अधिकारी, महाविद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

Back to top button