Latest

IT कम्पनी ने कहा :ऑफिस में पानी नहीं है, घर से काम कीजिए

बिज़नेस डेस्क। चेन्नई के ओल्ड महाबलिपुरम रोड (ओएमआर) पर स्थित आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने के लिए कहा है। इसके पीछे कारण है पानी की कमी। बताया जा रहा है कि लगभग 200 दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है और अगले तीन महीने तक पानी की कमी से उबरने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को सुधिवानुसार कहीं से ही काम करने की सलाह दे रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 12 कंपनियों में काम करने वाले लगभग 5,000 टेक कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। एक सूत्र ने कहा, ‘चार साल पहले जब निजी टैंकर वालों ने हड़ताल की थी उस समय आखिरी बार कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया था।’ ओएमआर में लगभग 600 आईटी कंपनियां और आईटीईएस कंपनियां हैं जो आईटी पार्क के बाहर तारामणी में स्थित टीआईडीईएल पार्क और सिरुसेरी में स्थित सिपकॉट से संचालित हो रही हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply