संसद में गूंजा राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा: जया बच्चन ने सांकेतिक दान पेटी में डाले पैसे, डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला
राम मंदिर दान चोरी विवाद: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, डिंपल यादव बोलीं-'मुद्दे से ध्यान भटका रही सरकार'

संसद में गूंजा राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा: जया बच्चन ने सांकेतिक दान पेटी में डाले पैसे, डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला
नई दिल्ली: राम मंदिर में दान चोरी और जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर संसद परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला सांसदों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक ‘दान पेटी’ के साथ प्रदर्शन किया। सपा सांसद जया बच्चन ने दान चोरी के पोस्टर लगी एक सांकेतिक दान पेटी में रुपये डालकर अपना विरोध जताया।
‘प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित दान आखिर गया कहां?’: डिंपल यादव
मामले पर मीडिया से बात करते हुए मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला:
-
घोटाले और FIR पर सवाल: डिंपल यादव ने कहा, “जिस प्रकार से चंदा चोरी की गई और जमीनों में घोटाले किए गए, उसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। इतने गंभीर आरोपों के बावजूद आज तक इस मामले में एक भी FIR दर्ज क्यों नहीं हुई?”
-
आस्था और निष्ठा का अपमान: उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने बड़े ही श्रद्धा और निष्ठा भाव से प्रभु श्री राम के चरणों में सोना, चांदी, धातुएं और नकद चंदा अर्पित किया था। लेकिन सवाल यह है कि वह सारा दान-पेटी का पैसा और धातुएं आखिरकार गईं कहां?
-
जनता में निराशा: सपा सांसद ने दावा किया कि सरकार से आम जनता पूरी तरह निराश और दुखी है, इसलिए ध्यान भटकाने के खेल खेले जा रहे हैं।
दतिया में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस का दबदबा, घनश्याम सिंह 6,000 से अधिक वोटों से आगे
‘FIR सिर्फ विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश’
विपक्षी नेताओं पर सनातन धर्म के कथित अपमान मामले में दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने इसे सरकार की साजिश करार दिया:
-
राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR: उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और फैजाबाद (अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर दर्ज मुकदमे केवल ‘राम जन्मभूमि भूमि घोटाले’ और ‘दान चोरी विवाद’ से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।
‘VHP के लोग ही क्यों चलाएं ट्रस्ट?’: राजीव शुक्ला
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी राम मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
“अगर सरकार को इतनी ही चिंता है तो ‘सनातन बोर्ड’ का गठन क्यों नहीं करती? ट्रस्ट में केवल अपने ही लोगों को क्यों रखना चाहते हैं? VHP के लोग ही ट्रस्ट क्यों चलाएं, आखिर उनका इसमें क्या निजी इंटरेस्ट है?”








