Site icon Yashbharat.com

क्या फलों पर नमक चाट मसाला काला नमक आदि चिड़कर खाना आपकी सेहत के लिए सही है

should we sprinkle chaat masala or salt on fruits

क्या फलों पर नमक चाट मसाला काला नमक आदि चिड़कर खाना आपकी सेहत के लिए सही है

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए, फलों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। फल हर उम्र के लोगों को फायदा पहुंचाते हैं। डॉक्टर भी मौसमी फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। फलों में न्यूट्रिशन की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, इन्हें खाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि फलों से पूरा फायदा पाने के लिए, आपको इन्हें सही तरीके से खाना चाहिए। फलों को किस समय खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किस चीज के साथ खाना है, इन सभी बातों पर अगर पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। हम अक्सर फलों पर नमक और चाट मसाला छिड़क कर खाते हैं। इससे बेशक स्वाद बढ़ता है। लेकिन, क्या यह सेहत के लिहाज से सही है, चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या फलों पर नमक चाट मसाला काला नमक आदि चिड़कर खाना आपकी सेहत के लिए सही है

फलों पर नमक और चाट मसाला छिड़क कर खाना सही या नहीं?

एक्सपर्ट का कहना है कि फलों में नमक और चाट मसाला मिलाकर खाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।
* फलों में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। लेकिन, जब आप फलों में नमक मिलाती हैं, तो इसके गुण नष्ट हो जाते हैं।
* कटे फलों पर ऊपर से नमक, मसाला या शक्‍कर डालने से फल पानी छोड़ने लगते हैं। यह पानी न्यूट्रिशन्स को अपने साथ ले जाता है।
* वहीं, नमक में मौजूद सोडियम भी सेहत के लिए, अच्छा नहीं होता है।
* फलों में मौजूद नेचुलर शुगर बेशक सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन, अगर आप इसमें ऊपर से चीनी डालती हैं, तो इससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

Exit mobile version