katniLatest

बिना अनुमति शासकीय तालाब से सिंचाई: किसान की मोटर जब्त

कटनी।बिना अनुमति शासकीय तालाब से सिंचाई: किसान की मोटर जब्त। बहोरीबंद तहसील के ग्राम सांडा में शासकीय तालाब से बिना अनुमति सिंचाई करते पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए किसान किशन यादव पिता भागचंद यादव की मोटर जब्त कर ली।

बिना अनुमति शासकीय तालाब से सिंचाई: किसान की मोटर जब्त

एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया ने बताया कि ग्राम सांडा में जनपद पंचायत द्वारा खसरा नंबर 412/1, रकबा 10.58 हेक्टेयर में निर्मित तालाब का निरीक्षण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान पाया गया कि कृषक किशन यादव ने तालाब में 1.5 एचपी की विद्युत मोटर लगाकर अवैध रूप से सिंचाई की जा रही थी।

किसान के पास तालाब से सिंचाई करने की कोई अनुमति या वैध दस्तावेज नहीं मिला। कार्रवाई के तहत मौके से

  • 1.5 एचपी की मोटर,
  • 10 फीट लंबा डिलिवरी पाइप
  • और 3 फीट लंबा काला पाइप

जब्त कर लिया गया।

 

Back to top button