Latest

IPL 2026 Cap Updates: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली; हेनरिक क्लासेन की लंबी छलांग, ईशान किशन भी टॉप-5 में शामिल, पर्पल कैप पर भुवी का कब्जा

IPL 2026 Cap Updates: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली; हेनरिक क्लासेन की लंबी छलांग, ईशान किशन भी टॉप-5 में शामिल, पर्पल कैप पर भुवी का कब्जा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से करारी शिकस्त देकर बाकी टीमों को खतरे की घंटी बजा दी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/4 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

इस मैच में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया। इस तूफानी बल्लेबाजी का सबसे बड़ा असर आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस पर पड़ा है, जहां हर एक रन और विकेट के साथ आंकड़े बदल रहे हैं।

हेनरिक क्लासेन का धमाका, 600 रन पार कर पहुंचे टॉप-3 में

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इस समय गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने महज 24 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

  • लंबी छलांग: इस अर्धशतक के दम पर क्लासेन ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाते हुए सीधे तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। क्लासेन के अब 14 मैचों में 606 रन हो गए हैं और वे नंबर-1 की गद्दी से कुछ ही रन दूर हैं।

  • ईशान किशन की भी एंट्री: मैच में 46 गेंदों पर 79 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले ईशान किशन भी अब 569 रनों के साथ टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी 22 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया।

 ऑरेंज कैप की मौजूदा स्थिति: साई सुदर्शन नंबर-1 पर बरकरार

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का जलवा अब भी सबसे ऊपर बना हुआ है, लेकिन हैदराबाद के खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं:

रैंक बल्लेबाज (टीम) कुल रन
1 साई सुदर्शन (GT) 638 रन
2 शुभमन गिल (GT) 616 रन
3 हेनरिक क्लासेन (SRH) 606 रन
4 वैभव सूर्यवंशी 579 रन
5 ईशान किशन (SRH) 569 रन

 पर्पल कैप की जंग: भुवनेश्वर और रबाडा के बीच ‘डेड लॉक’

गेंदबाजों की बात करें तो विकेट चटकाने के मामले में दो अनुभवी गेंदबाजों के बीच संयुक्त रूप से नंबर-1 की कुर्सी फंसी हुई है, लेकिन बाजी किंग भुवी के हाथ लगी हैभुवनेश्वर कुमार और पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा दोनों के नाम 24-24 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, रबाडा से बेहतर इकॉनमी रेट होने की वजह से चमचमाती पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है।  गुजरात टाइटंस के युवा सनसनी अंशुल कंबोज 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर मजबूती से डटे हुए हैं।  राशिद खान और ईशान मलिंगा दोनों के खाते में 19-19 विकेट हैं, लेकिन शानदार इकॉनमी के चलते राशिद चौथे और मलिंगा पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। प्लेऑफ के नॉकआउट मुकाबले शुरू होने से पहले बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच की यह आपसी जंग टूर्नामेंट के रोमांच को दोगुना कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल तक कौन सा धुरंधर इन कैप्स को अपने नाम रख पाता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि