Site icon Yashbharat.com

IPL नीलामी में बाल बाल बचे थे क्रिस गेल, पंजाब के मालिक का बड़ा खुलासा

kris gel

खेल डेस्‍क। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये क्रिस गेल मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सह मालिक नेस वाडिया ने खुलासा किया कि नीलामी में वे इस विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज़ को गंवा सकते थे क्योंकि उनके पास अंत में काफी कम राशि बची थी.

गेल उम्मीद के विपरीत दो बार बिना बिके ही रहे, लेकिन इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें तीसरी बार में उनके दो करोड़ रूपए के बेस प्राइज में खरीदा. वाडिया ने बताया कि फ्रेंचाइजी इस जमैका के खिलाड़ी को खरीदकर कितनी भाग्यशाली रही.

वाडिया ने पीटीआई से कहा, ‘हमारे पास केवल 2.1 करोड़ रूपए बचे थे और अगर हमने नीलामी में पहले ही क्रिस की बोली लगा ली होती और अन्य कोई हमसे बड़ी बोली लगाता तो हमारे पास उन्हें खरीदने के लिये ज्यादा राशि नहीं थी. हम भाग्यशाली रहे कि किसी अन्य टीम ने उनकी बोली नहीं लगायी. हम तीसरी बार भाग्यशाली रहे.’

किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी से पहले महज एक खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया था, उन्होंने टीम बनाने के लिये काफी राशि खर्च कर दी थी और गेल उनके अंतिम खिलाड़ी थे.
उन्होंने दो करोड़ रूपए में गेल को खरीदा जिससे उनके पास केवल 10 लाख रुुपये बचे थे. इस तरह उन्होंने पूरे 67.5 करोड़ रूपये खर्च कर दिये थे.

हाल फिलहाल क्रिस गेल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके आलोचक भी उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं.

Exit mobile version