कटनी पुलिस की सघन कॉम्बिंग गश्त – फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, असामाजिक तत्वों की व्यापक जांच
कटनी पुलिस की सघन कॉम्बिंग गश्त – फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, असामाजिक तत्वों की व्यापक जां
कटनी – जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 19-20 मार्च 2026 की दरमियानी रात्रि से प्रातः काल तक पूरे जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया
यह अभियान जिले के चारों अनुभागों में संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (डीएसपी) के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।
112 से ज्यादा वांरटों को कराया गया तामील , इनमें से 29 फरार स्थायी वारंट , 54 गिरफतारी वारंट, 29 जमानती वारंट एवं 52 समंस तामील किये
कॉम्बिंग गस्त के दौरान जिले में 45 से अधिक गुंडा बदमाशों को चेक किया एवं 50 से अधिक निगरानी बदमाशों को चेक कर उनकी जीवन यापन के तौर तरीकों को जाना
विशेष बिंदु- अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कम्बिंग गस्त के दौरान कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध 06 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए
कटनी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियो पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किये गये ।
धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 06 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
धारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 98 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 17 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी रात्रि गस्त के दौरान पुलिस ने पैदल व मोबाइल वाहन से भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की चेकिंग की। इसके साथ ही होटल, ढाबों, लॉज, विवाह घरों को भी अवैधानिक गतिविधि की दृष्टि से चैक किया गया। कटनी पुलिस के द्बारा गुण्डे, बदमाशों, वारंटियों असामाजिक तत्वों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।








