Site icon Yashbharat.com

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की जांच,प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइड गन की बिक्री पर पुलिस की सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी

IMG 20261104 WA0037

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की जांच,प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइड गन की बिक्री पर पुलिस की सख्ती, नियमों का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावन

 

कटनी। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पटाखा बिक्री स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पटाखा दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों तथा विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण और बिक्री से संबंधित नियमों का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। निरीक्षण के दौरान पटाखा विक्रेताओं को निर्धारित नियमों और लाइसेंस की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं विक्रय किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए।

पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने विक्रेताओं को प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और अन्य खतरनाक आतिशबाजी की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को खतरनाक आतिशबाजी से दूर रखने की अपील

कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली का पर्व उत्साह के साथ-साथ पूरी सावधानी से मनाएं। अभिभावक विशेष रूप से बच्चों को लोहे अथवा पीवीसी पाइप से बनाई जाने वाली कार्बाइड गन और अन्य खतरनाक आतिशबाजी का उपयोग करने से रोकें। प्रतिबंधित पटाखों तथा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के भंडारण या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने नागरिकों और पटाखा विक्रेताओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित दीपावली मनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version