नगर निगम की अभिनव पहल श्रद्धालु अब घर के पास ही कर सकेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन,निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 स्थलों पर वाहनों में रहेगी विसर्जन कुंड की व्यवस्था, घाटों पर नहीं उमड़ेगी भीड़

नगर निगम की अभिनव पहल श्रद्धालु अब घर के पास ही कर सकेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन,निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 स्थलों पर वाहनों में रहेगी विसर्जन कुंड की व्यवस्था, घाटों पर नहीं उमड़ेगी भीड़
कटनी- अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतुनगर पालिक निगम कटनी ने इस वर्ष एक अभिनव पहल की है। घाटों पर निर्मित स्थायी कृत्रिम विसर्जन कुंडों के अतिरिक्त शहर के विभिन्न 8 प्रमुख स्थलों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलीमें विसर्जन कुंड की विशेष व्यवस्था की गईहै। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके घर के नजदीक ही विसर्जन की सुविधा उपलब्ध कराना, घाटों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करना तथा नदी-तालाबों को प्रदूषण से बचाना है।
*इन 8 स्थलों पर खड़े रहेंगे विसर्जन*
वाहन श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नगर निगम के विभिन्न स्थलों मानसरोवर कॉलोनी तिराहा (अमीरगंज तालाब के पास), कटायेघाट, हीरागंज नई बस्ती, सुभाष चौक, सिविल लाइन,पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, दुर्गा चौक एवं पन्ना मोड़ पर विसर्जन वाहन खड़े रहेंगे। निगम की टीमें इन वाहनों को निर्धारित समय पर संबंधित क्षेत्रोंमें पहुंचाएंगी, जिससे नागरिकों को दूरस्थ विसर्जन घाटों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
*आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संगम*
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्षश्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्थापित इन जलकुंडों से प्रतिमाओं एवं पूजन सामग्री को जल स्रोतों में जाने से रोकाजा सकेगा, जिससे जल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण होगा और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुगम बनी रहेगी। निगम प्रशासन ने समस्त नगरवासियों, गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे अनंत चतुर्दशी पर अपने नजदीकी स्थल पर खड़े वाहन में निर्मित विसर्जन कुंड में ही गणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन कर स्वच्छ, सुरक्षितऔर पर्यावरण संरक्षित विसर्जन कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।








