Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार: डाइट कटनी के स्कूलों में नए प्रयास और पहल

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार: डाइट कटनी के स्कूलों में नए प्रयास और पहल जारी है। आइए जानते हैं  स्कूल में  शिक्षा के लिए किये गए प्रयासों के बारे में ।

IMG 20240813 WA0032

1– प्राथमिक शाला प्रेमनगर –

सबसे अच्छा किसका बस्ता प्रतियोगिता में शामिल, बच्चे उत्साहित, बच्चों ने धुले बस्ते के साथ कॉपी और किताबों पर चढ़ाये कवर, लगाई नेम चिट

IMG 20240813 WA0031

स्तर के एफ एल एन प्रशिक्षण
2- डाइट कटनी में विकासखंड स्तर के एफ एल एन प्रशिक्षण में शिक्षकों से बातचीत एवं मानसिक गणित का परीक्षण – सोचने के अभ्यास बढ़ाने की नितांत आवश्यकता

IMG 20240813 WA0034

विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत कन्या एवं एकीकृत बालक माध्यमिक शाला पिपरिया कला
3-विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत कन्या एवं एकीकृत बालक माध्यमिक शाला पिपरिया कला में बच्चों की NAS की तैयारी की स्थिति संतोषजनक नहीं, मूलभूत दक्षताओं का अभाव, स्कूल अतिक्रमण की चपेट में, निराकरण का अनुरोध

IMG 20240813 WA0033

माध्यमिक शाला गैर तलाई
4-विकासखंड विजयराघवगढ़ के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला गैर तलाई में NAS की तैयारी संतोषजनक नहीं, शिक्षकों की मीटिंग लेकर बनाई कार्ययोजना,मूलभूत दक्षताओं का अभाव, स्कूल का रखरखाव अव्यवस्थित, समय विभाग चक्र निर्देशों के अनुरूप नहीं

कन्या आदिवासी बालिका छात्रावास
5- कन्या आदिवासी बालिका छात्रावास बरही में पुस्तकालय हेतु स्थान का अभाव, माध्यमिक शाला बरही में एक ही शिक्षिका राधा सोनी संचालित कर रही कक्षा 6/7/8, शिक्षिका ने कहा कैसे होगी NAS की तैयारी? फिर भी कर रही प्रयास!

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम