Latestkatniमध्यप्रदेश

फर्स्ट स्टेप स्कूल से पिकनिक मनाने जागृति पार्क गए मासूम छात्र की करेंट लगने से मौत

कटनी। कोतवाली के नईबस्ती क्षेत्र स्थित फर्स्ट स्टेप स्कूल से स्कूल स्टाफ व अन्य बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जागृति पार्क गए एक 4 वर्षीय मासूम छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घंटाघर निवासी 4 वर्षीय गोपी नामक मासूम बालक नईबस्ती क्षेत्र स्थित फर्स्ट स्टेप स्कूल में पढ़ता था।

वह आज स्कूल से स्कूल स्टाफ व अन्य स्कूली बच्चों के साथ पिकनिक मनाने माधवनगर क्षेत्र स्थित जागृति पार्क गया था।

जहां उसकी करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल स्टाफ सहित अन्य बच्चों में हड़कंप मच गया। गोपी को तत्काल अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

सामने आई स्कूल व पार्क प्रबंधन की लापरवाही

उधर घटना की प्रारंभिक जांच में पार्क प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि पार्क जैसे पब्लिक प्लेस में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और पार्क में जहां-तहां खुली व नंगी बिजली तारे या तो लटकती रहती हैं, वहीं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रहीं है। की ऐसी जगह का चयन कैसे किया। जहां इस तरह से अव्यवस्था खुली तारें जमीन में पड़ी रहती हैं। क्या पिकनिक आयोजित करने से पहले किसी ने भी स्पॉट को व्यू नही किया।  आज इन खुली व नंगी तारों की चपेट में आकर एक मासूम की जान चली गई।

Back to top button