Thursday, April 9, 2026
Latest:
Latest

पॉलीटेक्निक कालेज के छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा माह 2025 परवाह थीम के तहत यातायात पुलिस ने किया आयोजन

कटनी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह 2025 “परवाह” थीम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आज 17 जनवरी 2025 को नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ संयुक्त रूप से पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झिंझरी कटनी में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील के साथ-साथ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की भी समझाइश दी गई ।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक