Latest

ट्रेनिग के दौरान मौसमी बीमारी की जानकारी दी गई

कटनी ।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी आशा कार्यकर्त्ता की बैठक आयोजित कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम निर्देशालय भोपाल (एन वी बी डी सी पी) कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया डेंगू चिकिनगुनिया फाइलेरिया एवं डी व्ही डी मौशमी बीमारियों की रोकथाम एवं जागरूकता तथा रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता CMHO डा आर के आठया एवं सहायक मलेरिया अधिकारी पी के महार द्वारा की गई राष्ट्रीय कार्यक्रम के संचालन एवं रिपोर्टिंग के सम्बन्ध में कार्यक्रम प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य विजय कुमार सोनी एवं डी सी एम सतीश जैन के द्वारा जानकारी दी गई कार्यशाला में शहरी क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम