Saturday, May 16, 2026
मध्यप्रदेश

Indore crime news: ऑन लाइन सट्टा मामले में 1 करोड़ से अधिक की राशि जब्त

Indore crime news इंदौर। महू पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा मामले में 1 करोड़ से अधिक की राशि जब्‍त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में पुलिस ने 31 लाख 66 हजार 623 रुपए जब्‍त किए हैं, जबकि डेढ़ करोड़ के खाते फ्रीज किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपित मोंटी उर्फ मनोज मालवीय को पकड़ा है।

डीआईजी ह‍रिनारायण चारी मिश्रा ने इस पूरे खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का सर्व फ्रांस में है मामले के तार दुबई से भी जुड़े हैं, जबकि कर्नाटक में इसका हेड क्वार्टर है। उनके अनुसार यह मनी लांड्रिंग का मामला है। इस कारण ईडी भी इसकी अब जांच करेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम