Latestमध्यप्रदेश

Indore-Bhopal Highway Accident: एक ही परिवार के 12 लोग थे सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम; घायलों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

Indore-Bhopal Highway Accident: एक ही परिवार के 12 लोग थे सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम; घायलों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

Indore-Bhopal Highway Accident: एक ही परिवार के 12 लोग थे सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम; घायलों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

सीहोर: इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में सोनकच्छ से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, कार में सवार तीन मासूम बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार, राहगीरों ने की मदद

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पलटने के बाद हाईवे पर दूर तक घिसटती चली गई। कार के भीतर से आ रही बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही जावर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सीहोर जिले की सीमा से सटे देवास जिले के सोनकच्छ स्थित शासकीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। Indore-Bhopal Highway Accident: एक ही परिवार के 12 लोग थे सवार, अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम; घायलों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 2 को घोषित किया मृत; ये हैं हताहत:

सोनकच्छ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार:

  • मृतकों के नाम:

    1. मयुरेश गर्ग (उम्र 38 वर्ष), पिता – संतोष गर्ग।

    2. संगीता अग्रवाल (उम्र 51 वर्ष), पति – सुनील अग्रवाल।

  • घायलों की सूची: हादसे में घायल हुए 10 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुनील अग्रवाल, शर्मिला गर्ग, सुरभि अग्रवाल, पलक अग्रवाल, रिमी अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, स्वप्निल गर्ग शामिल हैं।

मासूम भी हुए शिकार: इस हादसे ने तीन छोटे बच्चों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिनमें 10 वर्षीय कनव गर्ग, 2 साल का दुर्विक गर्ग और महज डेढ़ साल का एक अन्य बच्चा शामिल है।

जांच में जुटी जावर थाना पुलिस

हादसे का शिकार हुआ यह परिवार कहां से कहां जा रहा था, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जावर थाना पुलिस ने मोंके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार के अनियंत्रित होने के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button