Indore Airport: इंदौर हवाई अड्डे पर मानवरहित पार्किंग का ट्रॉयल शुरू

images 69

Indore Airport इंदौर । देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आखिरकार आधुनिक पार्किंग व्यवस्था शुरू होने वाली है।

इसकी खास बात यह रहेगी कि यह एक ऑटोमैटिक (स्वचालित) पार्किंग व्यवस्था है, जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। अभी इसका ट्रॉयल हो रहा है। यात्रियों को इस माह के अंत से यह सुविधा मिलने लगेगी।

हवाई अड्डे की डायरेक्टर आर्यमा सांन्याल ने बताया कि इंदौर प्रदेश का पहला हवाई अड्डा है। जहां पर हम इस तरह की ऑटोमैटिक पार्किंग व्यवस्था शुरू करने जा रहे हैं।

हालांकि दिल्ली जैसे बड़े हवाई अड्डों पर पहले से ही यह व्यवस्था है। पार्किंग के प्रवेश द्वार पर एक एटीएम नुमा मशीन लगाई गई है।

यहां पर आने के बाद वाहन चालक को एंट्री गेट पर एक रसीद मिलेगी। जिसके बाद बूम बैरियर खुल जाएगा और उसका वाहन अंदर प्रवेश कर जाएगा।

इसके बाद वापसी पर उन्हें यहां लगी दूसरी मशीन पर अपनी रसीद स्कैन करना होगी। सात मिनट तक पार्किंग के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा।

 

अगर इससे ज्यादा समय हुआ तो चालक को अतिरिक्त पैसे देने होंगे। यहां पर मशीन से ही नकद या डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। हालांकि पिक एंड ड्राप की सुविधा पहले की तरह रहेगी, लेकिन टर्मिनल के सामने ज्यादा देर वाहन खड़ा करने पर भारी जुर्माना चुकाना होगा।

नया पार्किंग शुल्क

वाहन का प्रकार पहले आधे घंटे के लिए दो घंटे तक 24 घंटे तक

दो पहिया 10 15 45

चार पहिया 20 55 165

टैक्सी 20 60 180

बस/ट्रक 30 70 210