Indian Railway: भारतीय रेल ने शादी को ऐसा बनाया खास कि‍ ट्वीट कर बाराति‍यों ने जताया आभार

indian wedding making promises taking care each other life long presence relatives lord agni fire happiness

Indian Railway: भारतीय रेल ने शादी को ऐसा बनाया खास कि‍ ट्वीट कर बाराति‍यों ने जताया आभार । शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए एक यादगार लम्हा होता है. लेकिन कभी भी शादी में कुछ अड़चनें भी आ जाती हैं। मुंबई से 34 बारातियों को लेकर दूल्हे राजा ट्रेन में सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लाने जा रहे थे. उन्हें गुवाहाटी जाना था. बारातियों को इस बीच दो ट्रेंनों में सफर करना था. लेकिन एक ट्रेन लेट हो गई।  फिर जिस ट्रेन में बारातियों को आगे जाना था उसके भी निकलने का समय हो गया. ऐसे में जब यह बात रेलवे (Indian Railways) को पता चली तो उन्होंने बारातियों के लिए पूरी ट्रेन ही रुकवा दी।

डोनाल्ड ट्रंप का टैरि‍फ वार?: क्‍या होगी भारत की आर्थिक रणनीति‍

 

रेलवे के इस कदम की अब हर जगह तारीफ हो रही है. वहीं बारातियों ने भी रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया. शुक्रवार को मुंबई से 34 बारातियों को लेकर आ रही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चल रही थी. इसके चलते बारातियों की कनेक्टिंग ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस के छूटने की स्थिति बन गई. अगर ऐसा होता तो दूल्हे समेत सभी बाराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाते. ऐसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था बारातियों टेंशन में आने लगे.

‘एक्स’ पर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई

स्थिति को देखते हुए बारातियों में शामिल एक युवक ने ‘एक्स’ पर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई. युवक ने लिखा- गीतांजलि एक्सप्रेस को 1.05 बजे हावड़ा पहुंचना था, जहां से उन्हें शाम चार बजे हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस में सवार होना है. लेकिन गीतांजलि एक्सप्रेस को देरी हो गई है. ऐसे में उनका चार बजे से पहले पहुंच पाना संभव नहीं है. ट्वीट पर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने तुरंत नोटिस लेते हुए हावड़ा के डीआरएम को बारातियों की मदद करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें-  कटनी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार, सोशल मीडिया पर सक्रिय निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया: इंस्टाग्राम आईडी से लगातार हो रहीं पोस्ट;पुलिस बोली, फेक आईडी की हो रही जांच

 डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए

निर्देश मिलते ही डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए और जैसे ही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंची तो सभी बारातियों को बैटरी से चलने वाले वाहन पर सवार कर सरायघाट एक्सप्रेस में बिठाया गया. इसके बाद बाराती समय पर शादी स्थल पर पहुंचे. रेलवे अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी. वहीं, बारातियों ने भी रेलवे और इसके अधिकारियों की मदद के लिए धन्यवाद दिया Indian Railway: भारतीय रेल ने शादी को ऐसा बनाया खास कि‍ ट्वीट कर बाराति‍यों ने जताया आभार