“Indian Army-Navy Pact: थल सेना और नौसेना ने मिलाया हाथ, अब जल और थल पर एक साथ होगा वार; दुश्मन की खैर नहीं
“Indian Army-Navy Pact: थल सेना और नौसेना ने मिलाया हाथ, अब जल और थल पर एक साथ होगा वार; दुश्मन की खैर नहीं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद अब भारतीय थल सेना (Indian Army) और नौसेना (Indian Navy) ने अपनी सामरिक साझेदारी को एक नए शिखर पर पहुंचा दिया है। बुधवार को दोनों सेनाओं ने ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन ऑन एफिलिएशन’ पर हस्ताक्षर कर भविष्य के युद्धों के लिए संयुक्त रूप से कमर कस ली है।
कान्स 2026: आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़के टीवी स्टार अली गोनी, ट्रोलर्स को लगाई लताड़; बोले..
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए हस्ताक्षर
इस महत्वपूर्ण समझौते पर थल सेना की ओर से एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नौसेना की ओर से चीफ ऑफ पर्सनल वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वत्सायन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्यों बदला जा रहा है युद्ध का तरीका?
विशेषज्ञों का मानना है कि अब युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं। भविष्य की लड़ाइयां जमीन, समुद्र, हवा और साइबर स्पेस में एक साथ लड़ी जाएंगी।यह समझौता सरकार की ‘जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन’ नीति को मजबूत करेगा, जिससे दोनों सेनाएं एक इकाई की तरह काम कर सकेंगी।नौसेना जहां समुद्री व्यापारिक मार्गों और आर्थिक हितों की रक्षा करती है, वहीं थल सेना जमीन पर स्थिरता सुनिश्चित करती है। अब ये दोनों मिलकर ‘मल्टी-डोमेन’ चुनौतियों का सामना करेंगे।
क्या होगा इस समझौते का असर?
इस साझेदारी के बाद थल सेना की रेजिमेंट्स और नौसेना के जहाजों के बीच एक औपचारिक जुड़ाव शुरू होगा। दोनों सेनाओं के जवान और अधिकारी अब साथ मिलकर अभ्यास (Joint Exercise) करेंगे। थल सैनिक नौसेना की कार्यप्रणाली को समझेंगे और नौसैनिक जमीन पर होने वाले ऑपरेशन्स की बारीकियों को जानेंगे। ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तीनों सेनाओं के बीच जो तालमेल दिखा था, उसे अब स्थाई और संस्थागत रूप दिया जा रहा है।
भविष्य की तैयारी: साइबर और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह समझौता आने वाले समय में अन्य यूनिट्स के बीच भी जुड़ाव का रास्ता खोलेगा। इसका अंतिम लक्ष्य भारत की सैन्य शक्ति को एक ऐसे ‘इंटीग्रेटेड फाइटिंग फोर्स’ में तब्दील करना है जो दुश्मन को किसी भी मोर्चे पर पलक झपकते ही धूल चटा सके।

