FEATURED

कान्स 2026: आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़के टीवी स्टार अली गोनी, ट्रोलर्स को लगाई लताड़; बोले..

कान्स 2026: आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर भड़के टीवी स्टार अली गोनी, ट्रोलर्स को लगाई लताड़; बोले..-अपनों को नीचा दिखाना बंद करो ,  फ्रांस में चल रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट ने बतौर ‘लॉरियल पेरिस’ की ग्लोबल एंबेसडर लगातार दूसरी बार हिस्सा लिया। पाउडर ब्लू गाउन में आलिया का लुक जहां कई फैशन प्रेमियों को पसंद आया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस ट्रोलिंग के खिलाफ टीवी के मशहूर अभिनेता अली गोनी ने खुलकर आलिया का समर्थन किया है और भारतीय ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है।

“गर्व करने के बजाय नीचा दिखा रहे हैं लोग” — अली गोनी

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट की कान्स रेड कार्पेट की एक फोटो और वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलर्स को जोरदार फटकार लगाई। अली ने लिखा:

“यह बेहद दुखद है जब हमारे ही देश के लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं जिसने भारत को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की है। आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है जिनका कई लोग केवल सपना देखते हैं। उन्होंने कान्स में हमारे देश का प्रतिनिधित्व पूरी गरिमा और गर्व के साथ किया है।”

मजाक उड़ाने के बजाय सपोर्ट करने की अपील

अली गोनी ने ऑनलाइन नफरत फैलाने वालों को नसीहत देते हुए आगे कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले कलाकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लिखा, “मजाक उड़ाने और ट्रोल करने के बजाय, हमें उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो भारत को चमका रहे हैं। हम तब और ऊंचे उठते हैं जब हम अपनों को ऊपर उठाते हैं, न कि जब हम उन्हें नीचे गिराने की कोशिश करते हैं।”

कान्स में आलिया भट्ट का दूसरा साल

आलिया भट्ट इस बार ‘ए वूमेन्स लाइफ’ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए पाउडर ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में पहुंची थीं।यह लोरियल पेरिस की वैश्विक राजदूत के रूप में कान्स में उनकी लगातार दूसरी उपस्थिति है। इससे पहले साल 2025 में उन्होंने शियापरेली के विशेष गाउन में अपना डेब्यू किया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।बता दें कि यह प्रतिष्ठित 79वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हो चुका है और 23 मई 2026 तक जारी रहेगा, जहां दुनिया भर के सितारे जुट रहे हैं।

Back to top button