Site icon Yashbharat.com

india vs south africa odi भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका

Complete list of changes in Team India for ODI series against South Africa 2025 11 8fe1e6ef660897009d8c3d6647bf582b 16x9 1

खेल डेस्क। india vs south africa odi साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप भी किया। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। यहां दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे, उनके आने से टीम मजबूत हो रही है। भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका भी रहेगा।

भारत ने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को ही 7 रन से हराकर टाइटल जीता था। टीम इंडिया ने तो चौथी बार लिमिटेड ओवर्स का वर्ल्ड कप जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका को पहले टाइटल से दूर कर दिया। उस मैच के करीब डेढ़ साल बाद दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने भिड़ीं। साउथ अफ्रीका ने भारत में भारत को टेस्ट सीरीज हराई और अपनी हार का हिसाब चुकता कर लिया।

साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली थी। उसके बाद से टीम ने यहां 5 सीरीज खेलीं, 3 गंवाईं और 2 ड्रॉ कराईं। भारत के 25 साल के इस दबदबे को प्रोटियाज टीम ने खत्म कर दिया। अब वनडे सीरीज के 3 मैच 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे। भारत यहां 3-0 से जीतकर टेस्ट की हार के जख्म को कुछ हद तक कम कर सकता है।

Exit mobile version