Site icon Yashbharat.com

अमेरि‍की वि‍देश मंत्री से एस जयशंकर की बात, भारत ने पाकि‍स्‍तान की लंका लगा दी; भारत बोला – झूठ इसका राष्ट्रीय धर्म, आतंकियों को देता है शाही विदाई

अमेरि‍की वि‍देश मंत्री से एस जयशंकर की बात, भारत ने पाकि‍स्‍तान की लंका लगा दी; भारत बोला – झूठ इसका राष्ट्रीय धर्म, आतंकियों को देता है शाही विदाई

अमेरि‍की वि‍देश मंत्री से एस जयशंकर की बात, भारत ने पाकि‍स्‍तान की लंका लगा दी; भारत बोला – झूठ इसका राष्ट्रीय धर्म, आतंकियों को देता है शाही विदाई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार बोले जा रहे झूठ का भारत ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की आदत लगातार झूठ बोलने की है। उसने पहले पहलगाम हमले में अपने आतंकियों की भूमिका को नकारा, हमले के जिम्मेदार आतंकी संगठन टीआरएफ का उल्लेख संयुक्त राष्ट्र के बयान में होने पर अड़ंगे डाले, फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद झूठ फैलाया।

यह तो सिंदूर है, हल्दी, मेहंदी अभी बाकी है, उरी, जालन्धर और बारामूला में ब्लैक आउट

भारत का हमला पाकिस्तान के नागरिकों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकियों के खिलाफ था। फिर भी पाकिस्तान ने झूठ बोला कि भारत की कार्रवाई में उसके नागरिक मारे गए हैं। अगर नागरिक मारे जाते तो आतंकियों के जनाजे में सेना के अफसरों के शामिल होने और आतंकियों को राजकीय सम्मान देने की तस्वीरें वायरल नहीं होतीं।

Exit mobile version