FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

16 लाख बनाम 6 लाख: पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल ने माना – भारत से जंग जीतना नामुमकिन

16 लाख बनाम 6 लाख: पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल ने माना – भारत से जंग जीतना नामुमकिन । भारत के हवाई हमलों के बाद पूरे पाकिस्तान में त्राहिमाम के हालात हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल मसूद अख्तर ने कहा कि हम सभी (पाकिस्तान) पर मुश्किल समय आ गया है

हमारी हालत बहुत खराब है. भारत के पास 16 लाख की सेना है, जबकि हमारी ताकत मात्र 6 लाख है. हम किसी भी क्षेत्र में उनसे मुकाबला नहीं कर सकते. हम भारत के साथ लंबे समय तक नहीं लड़ सकते. भारत ने पहले भी 4 बार पाकिस्तान पर पूरी तरह हमला करने का प्लान तैयार कर लिया था. मगर अमेरिका के दबाव में हमला नहीं किया.

पूर्व वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल मसूद अख्तर ने कहा कि भारत की एयर स्ट्राइक ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका और चीन ने बहुत बड़ा दबाव नहीं डाला तो भारत अब रुकने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि आज जो हुआ, उसका हमारे पास फिलहाल अभी तो कोई जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि सूरतेहाल लगातार बिगड़ती जा रही है. इस तरह से तो तनाव घटने वाला नहीं है. पाकिस्तान की लीडरशिप को फ्यूचर पर ध्यान देना चाहिए.

पूर्व वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल मसूद अख्तर ने कहा कि अरब के देश और ईरान जो डिप्लोमेसी कर रहे हैं, उनको भारत मान नहीं रहा है. इसलिए अब पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद केवल अमेरिका ही है. वरना पाकिस्तान के लिए हालात बिगड़ते ही जाएंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम