Site icon Yashbharat.com

India Pakistan War News LIVE पाकिस्तान के बहावलनगर कैंट में जोरदार धमाका

Air Strike Oration Sindoore: भारत ने 105 आतंकियों को किया ढेर, जैश-लश्कर के 7 और हिज्बुल के 2 ठिकाने तबाह

India Pakistan War News LIVE पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर कैंट में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका भारत के हमले से हुआ है। यहां पर पाकिस्तान सेना का केम्प है। बहावलनगर में मस्जिद से लोगों को आगाह किया जा रहा है। लोगों को घरों में जाने की अपील की जा रही है। इस शहर में भारी अफरा तफरी मची है। लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आया गया हो। सूत्रों के मुताबिक इस धमाके के साथ यहां पर गोलीबारी की भी खबर है।

उधर कराची के नेवल बेस पर तबाही मचाई गई है. प्रमुख जहाजों और युद्धक सामग्रियों को नुकसान पहुंचाया गया है. वहां ईंधन डिपो में आग लग गई है. बड़े पैमाने पर विस्फोट हुआ है. इससे पाक‍िस्‍तान का पूरा सप्‍लाई चेन ठप पड़ गया है. पूरा कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम ठप पड़ गया है. इससे कराची और इस्लामाबाद के बीच संपर्क टूट गया।

इधर भारत में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।

BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रात 11 बजे के करीब घुसपैठ की कोशिश की गई। जिसे BSF ने नाकाम कर दिया।
01:13 AM9 मई 2025

अमेरिका ने कहा- कश्मीर में जो हुआ, वह भयानक

अमेरिका की विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले की स्वतंत्र जांच चाहता है, इस पर चर्चा हुई। हमने भारत और पाकिस्तान दोनों से अपील की है कि तनाव का हल निकालने के लिए काम करें। हमने दोनों सरकारों से फोन पर हालात का जायजा लिया। हमारे बीच क्या बातचीत हुई या क्या मैसेज दिया गया, इसे नहीं बता सकते।

यह पूछे जाने पर कि भारत कहता है कि पाकिस्तान आतंकी गुटों को समर्थन देता है, टैमी ब्रूस ने कहा कि आज की दुनिया में यह एक ऐसी बात है, जिसे हम दशकों से कहते चले आ रहे हैं। मिडिल ईस्ट में लोगों की जिंदगियां खत्म हो रही हैं। कश्मीर में जो हो रहा है, वह भयानक है। इसके लिए हम संवेदनाएं जताते हैं। दुनिया इस तरह की हिंसा की निंदा करती है।

12:57 AM9 मई 2025

उरी सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी में एक की मौत, एक घायल

बारामूला जिले के उरी इलाके में गुरुवार को सीमा पार से गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रजरवानी से बारामूला जा रहा एक वाहन मोहुरा के पास गोलाबारी की चपेट में आ गया। दोनों महिलाएं इसी गाड़ी में बैठीं थीं।
Exit mobile version