Site icon Yashbharat.com

India Pakistan News LIVE भारत की जवाबी कार्रवाई में इस्लामाबाद तक मार, जम्मू कश्मीर में फिर बजा सायरन, सुबह सरकार की प्रेस कांफ्रेंस

SRINAGAR BLACKOUT INDIA PAK WAR 2025 05 17eb54bbbebaed0412241acc1783c056

India Pakistan News LIVE भारत ने जवाबी कार्रवाई में इस्लामाबाद तक मार की है. सियालकोट और लाहौर में भी ड्रोन दागे गए. भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और F-16 जेट भी मार गिराए हैं. इस बीच जम्मू कश्मीर में फिर से सायरन गूंज रहा है। सेना सतर्क है। उधर सुबह करीब 11 बजे भारत सरकार की प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है।

लाइन ऑफ कंट्रोल से जुड़े पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा क्षेत्र में आधी रात को भी पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है. इसका जवाब भारत की तरफ से लगातार दिया जा रहा है। सेना चुन-चुन कर पाकिस्‍तान की इस हिमाकत का जवाब दे रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को ताजा घटनाक्रम से अवगत कराया. पीएम लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं. सिंह ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों से भी बात की है. पीएम ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात की. गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी से बात की है. बीएसएफ के जिम्मे पाकिस्तान से लगती सीमा है तो CISF देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभालती है.

जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया में पाकिस्तान की ओर से 8 मिसाइलें दागी गईं. सभी को भारतीय एयर डिफेंस यूनिट्स ने हवा में ही रोक दिया. घटनास्थल से सामने आए विजुअल्स बिलकुल उस हमले जैसे हैं जैसे हमास ने इजरायल पर किए थे. विशेषज्ञों का आकलन है कि पाकिस्तान की सेना अब एक आतंकी संगठन की तरह बर्ताव कर रही है. ध्‍यान रहे कि पिछले महीने PoK में ISI और हमास की बैठक भी हुई थी.

पाकिस्तान ने बुधवार-गुरुवार की रात में भी इन इलाकों को टारगेट करने की नाकाम कोशिश की थी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने गुरुवार शाम को बताया था कि जिन शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, उनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं. बरामद मलबे ने यह स्पष्ट कर दिया कि ये हमले पाकिस्तानी क्षेत्र से ही किए गए थे.

Exit mobile version