वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर जनशिक्षक का तूफानी दौरा जारी

वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर जनशिक्षक का तूफानी दौरा जारी
कटनी /शालाओं की मॉनिटरिंग हेतु कटनी जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ जन शिक्षक राजेश चौबे इन दिनों जनपद शिक्षा केंद्र कटनी के अंतर्गत आने वाले अधीनस्थ्य विद्यालयों में तूफानी दौरा कर शिक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर पटरी में लाने के प्रयास में लगे हैं. इसी क्रम में गत दिवस उन्होंने शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला एन.के. जे.का दौरा कर बच्चों के अध्ययन अध्यापन और उनके पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी शिक्षकोंऔर विद्यार्थियों से प्राप्त किये.जन शिक्षक द्वारा हर कक्षाओं में जाकर बच्चों और शिक्षकों से संवाद करने के उपरांत उनकी परेशानियों का नजदीकी से साक्षातकार कर हर छोटी बड़ी समस्या का मौके पर ही संतोषजनक समाधान करने का प्रयास किये. अगले माह से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा की तैयारी का जायजा लेकर उन्होंने बच्चों के पाठ्यक्रम को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को दिये.वार्षिक परीक्षा की दृष्टि से बच्चों की तैयारी का बारीकी से जायजा लेने के उपरांत उन्होंने विद्यालयीन परिसर में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर शिक्षकों के मन में पल रही हर समस्या का समुचित समाधान करते हुए,सभी से विद्यालयीन प्रभारी प्रधानअध्यापक श्रीमती कविता जैन के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय का सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर प्राचीनतम विद्यालय एन.के.जे. का नाम रोशन करने की बात कहे . इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत,श्रीमती मोहना जरगर सोनी, श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा, श्रीमती निधि पटेरिया, श्रीमती नीतू दाहिया, हेमलता रायकवार, अजय पटेल,रसोइया श्रीमती नीलम श्रीवास, और केयर टेकर पं.सुरेश तिवारी की उपस्थिति रही.








