Latestराष्ट्रीय

Cyclone Dana को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापट्टनम की ओर आने-जाने वाली कई ट्रेनों को किया रद, जानिए प्रभावित रेलगाड़ियां

भुवनेश्वर। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना Cyclone Dana को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापट्टनम की ओर से आने वाली कई ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। इनमें से कई ट्रेनें ग्वालियर से होकर गुजरती हैं।

जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेगी निरस्त

  • 23 अक्टूबर को 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
  • 25 अक्टूबर को 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 18426 दुर्ग – पुरी एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 09060 ब्रह्मपुर- सूरत एक्सप्रेस
  • 29 अक्टूबर को 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस
  • 23 अक्टूबर को 09059 सूरत- ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस
  • 26 अक्टूबर को 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस
  • 24 अक्टूबर को 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • 5 अक्टूबर को 08475 पुरी-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस

तूफान का असर 23 से 25 अक्टूबर के बीच विशेष रूप से रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कहीं मुश्किल, कहीं समस्या

  • ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेन क्रमांक 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को रद रहेगी। इसी प्रकार पुरी की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस के साथ ही ट्रेन क्रमांक 08475 पुरी फेस्टिवल एक्सप्रेस को 24 अक्टूबर को रद किया गया है।
  • 25 अक्टूबर को ट्रेन क्रमांक 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस को रद किया गया है। वहीं 26 अक्टूबर को निजामुद्दीन से पुरी जाने वाली फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद किया गया है।
  • रेलवे ने पूर्व में 23 से 26 अक्टूबर के बीच ट्रेन क्रमांक 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल को रद किया था, लेकिन अब यह बुधवार और गुरुवार को नियमित संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 11124 बरौनी-ग्वालियर को 24 से 27 अक्टूबर तक रद किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन 24 व 25 अक्टूबर को नियमित समय से चलेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम