बरही में चोरी की वारदात में कुत्ते को बेहोश कर बीएमओ के घर मे कि बेख़ौफ़ चोरी ,दूसरी घटना आरोहन बैंक में भी वारदात

IMG 20250405 WA0002 1024x576 1

 

कटनी- जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत संदीप कालोनी में निवास कर रहे बीएमओ के घर मे बीती रात चोरी की घटना हो गई है बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा पहले कुत्ते को बेहोश कर दिया गया और अज्ञात चोरों द्वारा बरही अस्पताल के बीएमओ डॉ राममणि पटेल के घर मे चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कीमती हीरे का हार आभूषण सहित 1 लाख नगदी पार कर दिए, तो वही कालोनी बरही में सरला कम्प्यूटर के संचालक संतोष गुप्ता के मकान में किराए से संचालित समूह लोन देने वाली आरोहन बैंक में भी चोरी की वारदात घटित हुई है। इन दोनों चोरी कीn वारदात की खबर मिलने के बाद शनिवार की दोपहर मौका मुआयना करने बरही पुलिस पहुँची हुई थी और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी में OSR कराधान अभियान तेज: ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, जानिए कर भुगतान की पूरी प्रक्रिया