समस्या निवारण शिविर में निगमायुक्त ने कर्मचारियों के आवेदनों पर की सुनवाई,विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

समस्या निवारण शिविर में निगमायुक्त ने कर्मचारियों के आवेदनों पर की सुनवाई,विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्दे

कटनी – नगर निगम कार्यालय में कार्यरत वर्तमान कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार प्रातः 11 बजे से नगर निगम के एमआईसी कक्ष में आयोजित कर्मचारी समस्या निवारण शिविर आयोजित किया। शिविर में नगर निगम के कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के समक्ष अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए। निगमायुक्त द्वारा भी संबंधित आवेदनों पर धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर समयबद्ध तरीके से प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता सहित निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों के लगभग 19 आवेदनों सहित मौखिक शिकायतों पर भी सुनवाई की गई।

इन आवेदनों पर हुई सुनवाई

शिविर के दौरान विभिन्न आवेदनों पेंशन की रोकी गई 10 प्रतिशत राशि के भुगतान कराने, चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किये जाने, सी.पी.एफ एवं परिवार कल्याण राशि, वाहन भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, जी.पी.एफ, सी.पी.एफ एवं ई.पी.एफ, बीमा राशि, विनियमित करने सहित अन्य सेवा संबंधित आवेदनों पर सुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों को आवेदन प्रेषित किया जाकर मार्च माह में आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

करें आवश्यक कार्यवाही

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरण जिनमे दस्तावेजों के आभाव में भोपाल स्तर से कार्यवाही लंबित है उनमें संबंधित आवेदकों को सूचित करें तथा आवश्यक दस्तावेजों लेते हुए शाखा के कर्मचारी को भोपाल भेजकर लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। वहीं शिविर में आवेदन लेकर पहुंचे कर्मचारियों द्वारा आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करानें हेतु निगम कार्यालय की वर्तमान प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों से निगमायुक्त को अवगत कराने पर निगमायुक्त द्वारा कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया के सरलीकरण का आश्वासन दिया गया।

कर्मचारी संघ एवं पेंशनर संघ ने जताया आभार

शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे नगर निगम के पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री गणेश बिचपुरिया एवं कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित पारसनाथ प्रजापति द्वारा निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार को कर्मचारी हितैषी समस्या निवारण शिविर आयोजित करने की पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

समस्या निवारण शिविर के दौरान कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित लेखा शाखा, विधि विभाग, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों एवं लिपिकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version