Sunday, April 26, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

शेयर बाज़ार में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर महिला से मोबाइल एप के जरिए 66 लाख की ठगी, एनकेजे थाना में मामला दर्ज

शेयर बाज़ार में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर महिला से मोबाइल एप के जरिए 66 लाख की ठगी, एनकेजे थाना में मामला दर्

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसकेपी रोड निवासी मोनिका वर्मा पति अभय कचेर उम्र 43 वर्ष से अज्ञात आरोपी ने मोबाइल एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 66 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है।

बताया गया कि आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर शेयर बाजार से अधिक लाभ दिलाने का लालच दिया। धीरे-धीरे मोबाइल एप के जरिए भारी-भरकम रकम निवेश करवाई गई। जब महिला को लाभ न मिलने पर शंका हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

शिकायत मिलने के बाद एनकेजे पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला धारा 318(4) बी एन एस के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में अक्सर साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाते हैं। बड़ी रकम का लालच देकर वे निवेश करवाते हैं और फिर रकम लेकर फरार हो जाते हैं।

फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह घटना जिले में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला माना जा रहा है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि