Site icon YASHBHARAT.COM

भागीरथपुरा जल कांड: जांच के बीच अफसरों की बहाली और कलेक्टर की कुर्सी-पर सजा सिर्फ निचले कर्मचारियों को?

jal hath abhiyan

भागीरथपुरा जल कांड: जांच के बीच अफसरों की बहाली और कलेक्टर की कुर्सी-पर सजा सिर्फ निचले कर्मचारियों को?

इंदौर/भोपाल: इंदौर के भागीरथपुरा में हुए बहुचर्चित दूषित पेयजल कांड में जिम्मेदार माने गए वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापनाओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय जांच लंबित होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां मिलने, जबकि निचले स्तर के कर्मियों पर कार्रवाई जारी रहने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इंदौर बिजली कंपनी में भ्रष्टाचार की जांच पर सवाल, लोकायुक्त छापों से घिरे अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

संजीव कुमार श्रीवास्तव की बहाली: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने घटना के बाद निलंबित किए गए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव को विभागीय जांच लंबित रहते हुए भी बहाल कर दिया है और उन्हें भोपाल स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

पूर्व में हुई अन्य नियुक्तियां: इससे पहले शासन तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया का निलंबन समाप्त कर उन्हें रायसेन कलेक्टर और तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव को सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप चुका है।

निचले स्तर पर कार्रवाई जारी: वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली व पदस्थापना के बीच नगर निगम के निचले स्तर के कर्मचारी आज भी दंड झेल रहे हैं।

Exit mobile version