ind vs eng test इंडिया की पकड़ में दूसरा टेस्ट, इंग्लैंड को 608 रन का दिया टारगेट दिया, 3 विकेट भी गिराए

ind vs eng test भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम के 3 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया है।

शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 72/3

शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 72/3 रहा। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर नाबाद लौटे। आकाश दीप ने जो रूट (6 रन) और बेन डकेट (25 रन) को बोल्ड किया। जबकि मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (शून्य) का विकेट लिया।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रन पर घोषित

टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रन पर घोषित की। रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। वे एक मैच में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने पहली पारी में 269 बनाए थे। पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी।

भारतीय टीम ने इस मैच में 1,014 रन बनाए

Exit mobile version