AutomobileLatest

बदलते परिवेश में ऑडी का ग्राहकों की पसंद के मुताबिक पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस

ऑडी की इलेक्ट्रिक कारों को ग्राहकों से अच्छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है और इसे देखते हुए कंपनी 2030 तक अपनी कुल बिक्री का 50 फीसदी ईवी सेगमेंट से हासिल करना चाहती है। इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर के बदलते परिवेश में ऑडी ग्राहकों की पसंद के मुताबिक पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही ह। लग्जरी पेट्रोल कार सेगमेंट में ऑडी इंडिया का मार्केट शेयर 31 पर्सेंट है, जो कि इसे अपने सेगमेंट में लीडर बनाती है। बीते 2023 में ऑडी की एसयूवी रेंज की बिक्री में 174 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है।

ऑडी इंडिया फिलहाल भारतीय बाजार में 6 इलेक्ट्रिक कारों समेत 17 प्रोडक्ट बेचती है, जो कि सेडान और एसयूवी सेगमेंट की हैं। ऑडी भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी रेंज वाली प्रीमियम कंपनी है। ऑडी इंडिया का मानना है कि मौजूदा और नए मॉडल लॉन्च के साथ ही मजबूत ऑर्डरके दम पर वह 2024 में भी जोरदार प्रदर्शन करेगी। बीते 2023 में कंपनी की बिक्री में 89 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Back to top button