बजट में विजयराघवगढ़ के लिए कई पुल एवं सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव, योजनाओं से होगा गांवों का विकास, विधायक ने जताया आभार

बजट में विजयराघवगढ़ के लिए कई पुल एवं सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव, योजनाओं से होगा गांवों का विकास, विधायक ने जताया आभार
मप्र विधानसभा में आज प्रस्तुत बजट में विजयराघवगढ़ विधानसभा को अनेक मांगी गई उपलब्धियां के बजट की स्वीकृति प्रदान प्राप्त हुई इनमें बरही मैहर मार्ग पर कुटेश्वर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पुनः निर्माण के लिए लगात को बढ़ाते हुए 93.94 करोड़ करने का प्रस्ताव है ।
पिपरौध से देवरी हटाई,बड़वारा, बसाड़ी, विजयराघवगढ़, कैमोर किलोमीटर मार्ग के लिए 2.5 करोड़, बरही खितौली रोड पर 6 किलोमीटर दूरी वाली कुंआ से कुठिया मोहगवां का निर्माण के लिए 6.08 करोड़ के अलावा बड़े ग्रामीण परिवेश वाले विजयरावगढ़ विधानसभा के 2 हजार जनसंख्या एवं 500 पशुधन वाले गांवों को ग्राम विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना’ एवं मजरा-टोला सड़क योजना से फायदा होगा। इसके अलावा कई स्कूलों के उन्नयन का भी प्रस्ताव बजट में दिया गया है।
विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्धियां देने के लिए विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार जताया है।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की सड़क योजना कैमोर,विजयराघवगढ़,बसाड़ी,बड़वारा,देवरी हटाई,पिपरौध ,मतवारी , चरगवां ,मवई, अमगवां, बहोरीबंद तक के मार्ग के 74 किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 160 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी बजट में है।








