Site icon Yashbharat.com

लहरौली गांव में बहू ने रची सास के 12 लाख के जेवरात लूट की झूठी साजिश, पुलिस जांच में खुलासा

shajapur police

लहरौली गांव में बहू ने रची सास के 12 लाख के जेवरात लूट की झूठी साजिश, पुलिस जांच में खुलासा। ऊमरी थाना क्षेत्र के लहरौली गांव में 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटने की जो सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई गई थी, वह जांच में पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा था और बहू ने ही सास के जेवरात की लूट की झूठी साजिश रची थी।

लहरौली गांव में बहू ने रची सास के 12 लाख के जेवरात लूट की झूठी साजिश, पुलिस जांच में खुलासा

पुलिस की सूझबूझ और गहन पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके द्वारा छिपाए गए सभी जेवर बरामद कर लिए गए और उन्हें परिवार को वापस सौंप दिया गया।

इस पूरे मामले का पर्दाफाश वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में किया गया, जिसमें डीआईजी व एसपी डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक, डीएसपी दीपक तोमर और एसडीओपी रविंद्र वास्कले की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version