दद्दाधाम में उमडा शिष्यमंडल का जनसैलाब, अपार श्रद्धा भक्ति के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन, गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर कई शहरों से पहुंचे शिष्य

दद्दाधाम में उमडा शिष्यमंडल का जनसैलाब, अपार श्रद्धा भक्ति के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन, गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर कई शहरों से पहुंचे शिष्यसुबह से ही “दद्दा जी” की समाधि स्थल पर लगी भक्तों की भीड़
कटनी। अनंत श्री विभूषित, हरिहरात्मक, युगपुरुष, मानस मर्मज्ञ, परम पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” की असीम कृपा से पूज्य बड़े भैया डॉ अनिल शास्त्री जी डा सुनील त्रिपाठी के सानिध्य में गुरु-शिष्य परंपरा का पावन पर्व “गुरुपूर्णिमा श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम प्रांगण दद्दाधाम में अपार श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया, प्रातःकाल से श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर दोपहर में महारुद्राभिषेक किया इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर वरिष्ठ गुरुभाई पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, नीरज दीक्षित, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा, अशोक गेंडा, अभिलाष दीक्षित, डा राजीव बजाज दीफक जैन, जबलपुर से सुनील दुबे, अंजू दुबे, दद्दा शिष्य मंडल के मीडिया प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, राकेश गौतम (मामा) गुड्डा जैन, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं विवेक शुक्ला, वंदना तिवारी, भवानी तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।








