Friday, May 1, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सीबीएसई परीक्षा परिणामों मे डीपीएस के छात्रों ने मारी बाजी, 12वीं मे प्राची और 10 वीं मे शिवांगी रही प्रथम स्थान पर

सीबीएसई परीक्षा परिणामों मे डीपीएस के छात्रों ने मारी बाजी, 12वीं मे प्राची और 10 वीं मे शिवांगी रही प्रथम स्थान प

कटनी- विगत दिवस सीबीएसई ने कक्षा X एवं XII का बहु प्रतीक्षित परीक्षा परिणाम घोषित किया ।कक्षा X में डीपीएस के कुल 71 विद्यार्थी शामिल हुए थे । जिसमें विद्यालय का परिणाम शत्- प्रतिशत रहा। विद्यालय के 9 छात्रों का परिणाम 90% से ऊपर था । शिवांगी चौदहा ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। जबकि रक्षिता शर्मा 94.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं तो वहीं आशुतोष चंद्रा ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतीक एवं सुजॉय 93.4 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे। तो वहीं अजूनी गनवानी 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ पाँचवे पायदान पर रहीं।पीयूष खटीक 90.4% ,ऋषभ यादव 90.4%, यथार्थ पटेल 90.2% जबकि रिद्धिमा चतुर्वेदी 89.6% अंक प्राप्त कर 10वें स्थान पर रहीं। कठिन माने जाने वाले गणित जैसे विषय में 10 विद्यार्थियों ने 90 से ऊपर अंक लाने में सफल रहे। सामाजिक विज्ञान में 16 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया । कक्षा XII में विज्ञान संकाय में 11 तो वाणिज्य संकाय में 26 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा XII के परीक्षा परिणाम में डीपीएस के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए शत प्रतिशत सफलता अर्जित की वाणिज्य संकाय में प्राची मोटवानी ने 93% अंक प्राप्त कर जहाँ प्रथम स्थान अर्जित किया । वहीं 87.2% अंकों के साथ मौली गोदवानी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया । यश सचदेव बहुत पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि सौम्या गट्टानी 86.4% के साथ चौथे तो नील पटेल 85.8% अंक प्राप्त कर पाँचवे पायदान पर रहे। विज्ञान संकाय में प्रथा सरावगी 79.88% के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। कल्पना शर्मा 78% के साथ द्वितीय स्थान पर तथा सनातन यादव 74.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहे । जबकि अथर्व जैन 70.4% के साथ चौथे स्थान पर तो वहीं पूर्वी खरे 69.2% के साथ पाँचवें स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्रबंध निदेशक का  जूही जैन जी ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यालय की प्राचार्य एवं उपप्राचार्या के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयास एवं मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि