बरेली में कैफे की आड़ में अवैध धंधा: असम की महिला ने खोला दो सगे भाइयों का काला कारनामा।बरेली के संजयनगर में कैफे की आड़ में दो सगे भाई लंबे समय से अफीम और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। इसमें उनकी बहन भी शामिल थी। सोमवार को बरेली एएनटीएफ ने आरोपियों की बहन और असम निवासी महिला प्रियंका दास को गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा हुआ।
बरेली
पूछताछ में प्रियंका दास ने बताया कि चार दिन पहले वह अपनी साथी लक्षीदास के साथ अफीम और हेरोइन लेकर बरेली आई थी।
उसने अफीम कैफे संचालक जगजीत, उसके भाई गुरप्रीत उर्फ गोपी और इनकी बहन सिमरन निवासी मेगा सिटी संजयनगर को दे दी। रुपये देने पर हेरोइन की डिलीवरी भी तीनों भाई-बहनों को देनी थी। प्रियंका के पास से 211 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल और 71120 रुपये बरामद हुए। प्रियंका को लेकर टीम जगजीत के मेगा सिटी स्थित घर पहुंची। वहां जगजीत की बहन सिमरन मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों भाई फरार हो गए।
