katniमध्यप्रदेश

बीच पानी में किया गया सुधार, रुका कटनी नदी में पानी का बहाव, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

बीच पानी में किया गया सुधार, रुका कटनी नदी में पानी का बहाव, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

अच्छी खबर: टूटे गेट का किया सुधार, बैराज हुआ ओवरफ्लो

कटनी. कटायेघाट में बना बैराज अगस्त माह में हुई तेज बारिश के दौरान गेट टूट गए थे, जिससे बगैर रुके ही पानी धाराप्रवाह बह रहा था। गेट के टूटने से नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अफसरों में बड़ी चिंता बढ़ गई थी। आनन-फानन में टेंडर कराए गए और सुधार के लिए ठेका कंपनी जुटी। कई चुनौतियों का सामना करते हुए कंपनी ने सुधार किया है, जो शहरवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। जानकारी के अनुसार कटनी नदीप र अमकुही के समीप बने बैराज में चार हाइड्रोलिक गेट लगे हैं, जो अगस्त माह में टूट गए थे। चारों का एलाइमेंट बिगड़ गया था। पिन पूरे टूट गए थे। सपोर्टिंग ग्रेडर खराब हो गया था। लॉक भी पूरी तरह से टूट कर गिर गए थे। गेट पिन से टूटकर ढीहे से अलग हो गया था, जिसे ठीक कराया गया है।

 

 

18 लाख से हुआ सुधार- यह सुधार काम नगर निगम द्वारा 18 लाख रुपए से कराया गया है। नगर निगम द्वारा ठेका विनायक एग्रो इंडस्ट्रीज को दिया गया। ठेकेदार द्वारा कुछ दिन पहले सुधार कार्य कराया गया। चेन ब्लॉक लगाकर चलते पानी में सुधार कार्य कराया गेट टूटने की समस्या सामने आई है। सोमवार को बैराज ओवरफ्लो हो गया है। बता दें कि बैराज का निर्माण 2012 यूआइडीएसएसएमटी योजना के तहत कराया गया था, जो समय पहले ही खराब हो गया। यह गनीमत रही कि समय रहते सुधार गया, नहीं तो गर्मी में पेयजल के हाहाकार की स्थिति निर्मित हो जाती उल्लखेनीय है कि शहर की आधी से ज्यादा आबादी कटनी नदी प्यास बुझाती है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि