मैं एक औरत हूँ, मेरी आवाज़ है- फातिमा बॉश का मिस यूनिवर्स 2025 इवेंट से वॉकआउट

मॉडल फातिमा बॉश

Miss Mexico Fatima Bosch: मैं एक औरत हूँ, मेरी आवाज़ है- फातिमा बॉश का मिस यूनिवर्स 2025 इवेंट से वॉकआउट। मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता की शुरुआत विवादों से घिर गई है, क्योंकि मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और थाई डायरेक्टर Nawat Itsaragrisil के बीच हुए विवाद के बाद मौजूदा मिस यूनिवर्स समेत कई पार्टिसिपेट को लाइव इवेंट से बाहर जाना पड़ा. मिस यूनिवर्स 2025 की घटना थाईलैंड में निर्धारित सैश समारोह से पहले हुई और इसे मिस यूनिवर्स थाईलैंड के फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम किया गया।

मैं एक औरत हूँ, मेरी आवाज़ है- फातिमा बॉश का मिस यूनिवर्स 2025 इवेंट से वॉकआउट

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) के एशिया और ओशिनिया के उपाध्यक्ष और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) के डायरेक्टर नवात इट्साराग्रिसिल ने इवेंट के दौरान पब्लिकली फातिमा बॉश का विरोध किया।

मिस मेक्सिको और MUO निदेशक के बीच क्या हुआ?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने दिन में पहले एक स्पॉन्सर शूट से उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया और उन्हें कैमरे के सामने खड़े होकर अपनी बात रखने को कहा. इस बातचीत के दौरान नवात को उन्हें मूर्ख कहते हुए सुना गया, और बॉश द्वारा उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताए जाने के बाद उन्होंने कथित तौर पर सिक्योरिटी की मांग की. मिस यूनिवर्स थाईलैंड पेज पर बाद में पोस्ट की गई एक अलग क्लिप में इट्साराग्रिसिल ने प्रतिनिधियों को “मेक्सिको को छोड़कर” वापस आने का न्योता देते हुए कहा कि वह बहुत ज़्यादा बोल रही हैं.”

इस झड़प के बाद मिस मेक्सिको और कई अन्य पार्टिसिपेट कमरे से बाहर चले गए. इस वॉकआउट में वर्तमान मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग के साथ-साथ मिस आर्मेनिया, मिस कनाडा, मिस फिलिस्तीन, मिस बहामास, मिस केप वर्डे, मिस स्पेन, मिस बेलीज़, मिस बोलीविया और मिस बुल्गारिया भी शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें-  Vivo V80 FE 5G की आधिकारिक वेबसाइट पर एंट्री: 7,000mAh बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च; जानें लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स

मिस मेक्सिको फातिमा बॉश ने क्या कहा?

बाद में मीडिया से बात करते हुए फातिमा बॉश ने कहा, “मुझे थाईलैंड बहुत पसंद है, मैं सभी का सम्मान करती हूं… मुझे लगता है कि वे अद्भुत लोग हैं. लेकिन डायरेक्टर ने जो किया वह अपमानजनक था. उन्होंने मुझे मूर्ख कहा क्योंकि उन्हें ऑर्गनाइजेशन से समस्या है.” वर्तमान मिस यूनिवर्स ने भी बॉश के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ खड़े होने के लिए उनकी सराहना की। मैं एक औरत हूँ, मेरी आवाज़ है- फातिमा बॉश का मिस यूनिवर्स 2025 इवेंट से वॉकआउट