Site icon Yashbharat.com

भोपाल: न्यू मार्केट स्थित बालाजी छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग, दहशत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके न्यू मार्केट में स्थित प्रसिद्ध ‘बालाजी छोले-भटूरे’ की दुकान में आज दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। आग इतनी भयावह थी कि 25 फीट ऊँची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार लगभग दो किलोमीटर दूर एमपी नगर इलाके से भी साफ दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण कड़ाही से निकली चिंगारी बताई जा रही है, जिसने दुकान में लगे पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया।

कड़ाही से भड़की आग, पर्दों ने पकड़ा जोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बालाजी छोले-भटूरे की दुकान पर भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान भट्टी के पास रखी कड़ाही के तेल से अचानक आग भड़क उठी। दुकान के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पास में ही लटके पर्दों और प्लास्टिक के सामान ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे लपटें विकराल हो गईं। देखते ही देखते दुकान धूं-धूं कर जलने लगी और आसपास के लोग दहशत में भागने लगे।

Exit mobile version