Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Hoshangabad News: BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष ने नाबालिग से किया रेप! दर्ज हुआ FIR

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) के होशंगाबाद (hoshangabad) से बड़ा मामला सामने आया है। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष (former District President) पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने देर रात कोतवाली थाने में रेप(rape) और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कराया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा (sandip mishra) पर रेप का आरोप लगाया।

17 वर्ष की किशोरी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर भाजपा नेता पर दुष्कर्म का इल्जाम लगाया है। इस मामले में किशोरी ने रविवार को पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।

हालांकि पुलिस द्वारा संजीव मिश्रा की खोज जारी है लेकिन अब तक गिरफ्तार (aarest) नहीं किया गया है।

जानकारी की माने तो 17 वर्ष की किशोरी ने बीजेपी नेता (BJP Leader) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी सिवनी मालवा में रहती है और फिलहाल होशंगाबाद में अपनी नानी के घर रह रही थी।

17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि संजीव मिश्रा ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा जताया, झांसे में आकर उसने उसका रेप किया। करीब 2 माह से आरोपी पीड़िता को झांसा देकर घुमाते रहा। जिसके बाद रविवार को लड़की ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

वही केस दर्ज होने के बाद 10:00 बजे पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। इस मामले में एसडीओपी मंजू चौहान ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। एसडीओपी मंजू चौहान का कहना है कि पुलिस को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी संजय मिश्रा ने रेप किया है। फिलहाल प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम