मुरादाबाद में खौफनाक वारदात: जिम से लौटती पत्नी की पति ने लोहे की रॉड से हत्या, 7 घंटे शव के पास बैठा रहा, हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम
मुरादाबाद में खौफनाक वारदात: जिम से लौटती पत्नी की पति ने लोहे की रॉड से हत्या, 7 घंटे शव के पास बैठा रहा, हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम।मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जिम जाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुरादाबाद में खौफनाक वारदात: जिम से लौटती पत्नी की पति ने लोहे की रॉड से हत्या, 7 घंटे शव के पास बैठा रहा, हादसा दिखाने की कोशिश नाकाम
जिम से लौटते ही हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता नियमित रूप से जिम जाती थीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह जब पूनम जिम से लौटकर घर पहुंचीं, तो दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर पति शोभित ने शटर खोलने वाले भारी लोहे के रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी
वारदात के बाद आरोपी घर से भागा नहीं, बल्कि करीब 7 घंटे तक पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। इस दौरान घर में मौजूद उनकी बेटी स्कूल से वापस लौटी, जिसे आरोपी ने दूसरे कमरे में भेज दिया।
शाम के समय आरोपी ने ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और मामले को हादसा बताने की कोशिश की।
पुलिस को मिला शक, आरोपी गिरफ्तार
डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर मिला, जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पति से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों ने इस घटना को सिर्फ जिम विवाद नहीं बताया है। उनका आरोप है कि महिला को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि पहले भी उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

