Honhar Jain Award: होनहार जैन अवार्ड कार्यक्रम हेतु बैठक संपन्न

IMG 20240715 WA0004

कटनी l जैन समाज कटनी की अग्रणी संस्था अनेकांत जैन परिषद विगत एक दशक से कटनी जिले की जैन प्रतिभाओं का सम्मान करती आ रही हैं, इसी तरताम्य में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां पूरे उत्साह से गतिमान हैं l

अनेकांत जैन परिषद का जैन प्रतिभा सम्मान

नगर में विराजमान भावना मति माता जी ससंघ के सानिध्य में आयोजन को पूर्णता प्रदान करने हेतु परिषद के सचिव श्री नवीन जैन के निवास पर बैठक का आयोजन संपन्न हुआ l आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई हैं l

कक्षा दसवीं में 80 अथवा अधिक, कक्षा बारहवी में 75% अथवा अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सम्मानित होंगे l स्नातकोत्तर में भी विशिष्ट उपलब्धि के साथ ही अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र छात्रायें आवेदन कर सकते हैं l

कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जावेगी l बैठक में परिषद अध्यक्ष मुकेश चंदेरिया, नवीन जैन, विकास जैन, राजेश जैन, अमित जैन, अरविन्द जैन, संदीप जैन, मनोज बाझाल, अतुल जैन, अर्चना चंदेरिया, शशि जैन,नीता जैन, चाँदनी जैन, श्वेता जैन, राखी जैन, प्रीति पटवारी, सविता बाझाल, संतोष जैन के साथ हो मुस्कान जैन की सक्रिय उपस्तिथि रहीl

इसे भी पढ़ें-  एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक पर गंभीर सवाल! पीड़ित के खाते से ₹99 हजार पार होने का आरोप, न SMS आया न कॉल; महाराष्ट्र से बांग्लादेश तक पहुंची रकम!