जरूरतमंदो को प्रतिदिन खिचड़ी वितरण कर रहा हनी फाउंडेशन, मानवसेवा जीवन का श्रेष्ठ पुण्य कार्य=हनी माखीजा
कटनी(YASHBHARAT.COM)। माधवनगर के प्रतिष्ठित राईस मिलर्स गागू माखीजा के सुपुत्र हनी माखीजा लंदन में अध्ययन कार्य के बाद वापस शहर आकर मानव सेवा में लग गए है। हनी रोजाना जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का पुण्य कार्य कर रहे है। उन्होंने विगत कई वर्षों से जिला अस्पताल परिसर के साथ ही शहर के ऐसे सार्वजनिक स्थल मुड़वारा स्टेशन, कटनी जंक्शन, कमानिया गेट, सुभाष चौक, मिशन चौक जहां जरूरतमंद एवं बेसहारा बैठे रहते हैं। इन स्थानों में हनी फाउंडेशन मेंबर द्वारा खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। सेवादारी के अनुसार वे कोविड पूर्व के वर्षों से ऑटो में पौष्टिक खिचड़ी जो मरीज, परिजन व हर किसी के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य वर्धक है। उसका वितरण मेंब रो से करवा रहे हैं। हनी की सुबह की शुरुआत मानवसेवा के कार्य से होती है। किसी भी जरूरतमंदों की भूख मिटाना ही उनकी दैनिक दिनचर्या बन गयी है। परिवार के संस्कारों को वे आगे बढ़ा रहे हैं। जरूरतमंदों की भूख मिटाने के उद्देश्य से हर दिन तीन से चार गंज खिचड़ी का वितरण लोगों के बीच नियमित किया जा रहा है।
हनी का कहना है कि परिवार के माता पिता वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से जरूरतमंदों की भूख मिटाना ही संसार की सबसे बड़ी नेक पहल है। परिवार के इसी आदर्श को आगे बढ़ाने पिछले कई महीनों से जरूरतमंदों और दूर-दूर से शासकीय अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों व परिजनों के लिए खिचड़ी वितरित करा रहे हैं। उनका कहना है कि मानवसेवा से श्रेष्ठ और दूसरा कार्य नहीं है, जब तक सक्षम रहूंगा इस सेवा कार्य में जुटा रहूंगा।