अगले साल 2027 में सेवानिवृत्त होंगे मध्यप्रदेश कैडर के 13 आईपीएस अधिकारी, गृह विभाग ने जारी की सूची

भोपाल(YASHBHARAT.COM)। मध्य प्रदेश कैडर के 13 आईपीएस अधिकारी अगले साल 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। राज्य के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है जो अगले साल यानी 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश कैडर के कुल 13 आईपीएस अधिकारी अपनी 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवा से मुक्त होंगे। एक साथ 13 आईपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्त होने की सूची सामने आने के बाद अब पुलिस महकमे में नए चेहरों को प्रमोट करने और खाली होने वाले पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तारीखें उनकी जन्मतिथि और सेवा नियमों के आधार पर तय की गई हैं। साल 2027 के अलग-अलग महीनों में जिन 13 आईपीएस अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी जाएगी। उसमें राकेश सगर(31/01/2027), मुकेश कुमार श्रीवास्तव(31/03/2027), वरुण कपूर(31/05/2027), ओम प्रकाश त्रिपाठी(30/06/2027), विनोद कुमार सिंह(30/06/2027), संतोष सिंह गौर(30/06/2027), जी.अखेतो सेमा(31/07/2027), राजाबाबू सिंह (31/07/2027), उपेन्द्र कुमार जैन(31/08/2027), उमेश जोगा(31/10/2027), मनोज कुमार सिंह(31/10/2027), श्रीमती रसना ठाकुर(31/10/2027), पंकज कुमार श्रीवास्तव(31/12/2027) शामिल हैं।








