Site icon Yashbharat.com

रेत से भरा हाईवा डिवाइडर से टकराया पोल क्षतिग्रस्त, हादसा टला, पूरी रात मचाते हैं धमाचौकड़ी

IMG 20240619 WA0006

कटनी में रात 10 बजे के बाद पूरे शहर में आपको बड़े बड़े रेत से भरे हाइवा धमाचौकड़ी मचाते नजर आ जाएंगे। यह क्रम सुबह 8 से 9 बजे तक चलता रहता है।

जबकि स्कूली टाइम भी शुरू हो चुका है पर जिम्मेदार किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। आज सुबह एक ऐसा ही रेत का परिवहन करने वाला हाइवा डिवाइडर तोड़ बिजली पोल को क्षतिग्रस्त कर गया। यह हादसा उस सड़क पर हुआ जहां सुबह से ही स्कूली या फिर टियूशन जाने वाले या मार्निंग वाक करने वाले लोग बहुतायत में आते जाते हैं। बहरहाल कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ।

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र क़े माई नदी क़े आगे पीयूष स्कूल क़े सामने आज तड़के सुबह रेत लोड हाईवा डिवाइडर से जा टकराया जिससे एक पोल भी छत्तीग्रस्त हो गया बताया जा रहा की हाईवा क्रमांक cg 04nw 6377 बड़वारा तरफ से कटनी की ओर आ रहा था तभी डिवाइडर से टकरा गया लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई।

Exit mobile version