Site icon Yashbharat.com

हाई कोर्ट का वारंट भी बेअसर! कोर्ट में नहीं पहुंचे प्रमुख सचिव, अब 17 नवंबर को होगा बड़ा एक्शन?

हाई कोर्ट
हाई कोर्ट के जमानती वारंट के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर संजय गोयल अदालत में पेश नहीं हुए। पूर्व में दिए गए आदेश का पालन न होने पर न्यायमूर्ति दीपक खोत की एकलपीठ ने राज्य सरकार को दो हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है।
अदालत ने सख्त लहजे में साफ कर दिया है कि अगर तय समय के भीतर आदेश का पालन नहीं हुआ, तो कोष एवं लेखा विभाग के कमिश्नर भास्कर लक्षाकर और छिंदवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गोपाल सिंह बघेल को अगली सुनवाई पर खुद कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 नवंबर को तय की गई है।

Neha Pachisia High Court Case: कटनी की इनामी CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका पर सुनवाई आज, FIR और अग्रिम जमानत पर टिकी नजरें

सेवानिवृत्त शिक्षिका की याचिका से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला छिंदवाड़ा की सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका सुषमा गादरे की अवमानना याचिका से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि हाई कोर्ट ने 23 सितंबर 2024 को ही राहत देने का आदेश जारी कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके वेतन से रिकवरी (वसूली) की जा रही है। शिक्षिका ने इसे कोर्ट के आदेश का सीधा उल्लंघन बताते हुए अदालत से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
Facebook Page: Yashbharat.com

14 अक्टूबर को जारी हुआ था जमानती वारंट

इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 14 अक्टूबर को ही प्रमुख सचिव डॉक्टर संजय गोयल समेत तीनों अधिकारियों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये के जमानती वारंट जारी किए थे।
कड़े रुख के बावजूद जब प्रमुख सचिव कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, तो शासन की तरफ से आदेश के पालन के लिए और समय की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने दो हफ्ते की मोहलत देते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करने का आखिरी मौका दिया है।
मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गौतम प्रसाद पैरवी कर रहे हैं।
Exit mobile version