Site icon YASHBHARAT.COM

कैदियों के 34 में से 31 पत्रों पर कार्रवाई न होने पर हाई कोर्ट सख्त, DGP की भूमिका पर उठाए सवाल

indore crime news

कैदियों के 34 में से 31 पत्रों पर कार्रवाई न होने पर हाई कोर्ट सख्त, DGP की भूमिका पर उठाए सवाल

ग्वालियर। कैदियों द्वारा भेजे गए 34 पत्रों में से 31 पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने रामजीत उर्फ रामजीलाल एवं अन्य की आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि सही तथ्यों की जानकारी होने के बावजूद डीजीपी ऐसे अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान नहीं है। कोर्ट ने आदेश की प्रति मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Promotion: दशकों से भर्ती शिक्षकों की पदोन्नति अटकने का मामला, 34 शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने शासन से 6 सप्ताह में मांगा जवाब

सुनवाई में सामने आईं अहम बातें

Exit mobile version